कड़वी गोली से पहले
उसने चुकाई
एक बड़ी-सी फीस।
और आश्चर्य
सबसे पहले रोग नहीं,
उसका भय कम हुआ।
दवा तो बाद में रक्त में घुली,
विश्वास उसी क्षण।
जब जेब से निकली फीस ने
मन को समझाया—
इतनी कीमत देकर
कोई खाली हाथ
नहीं लौटता।
- देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'
No comments:
Post a Comment