बस शूलों की ही खेती है
यह सृष्टि क्षणिक मुस्कानों के
बदले में आहें लेती है।
कहते हैं जिसे सब बाग़ यहां
वो प्यास का इक मरुस्थल है
जो तृषित अधर को अंतिम पल
बस रेत के दरिया देती है।
सब खेल यहाँ उस विधि का है
जो लिखता भाग्य विधाता है
इंसान तो केवल कठपुतली,
जो मिटने का ही नाता है।
न जीत यहाँ, न हार यहाँ,
बस ख़ाली हाथ का मंज़र है
मिट्टी से उपजा जो जीवन
मिट्टी में ही मिल जाता है।
No comments:
Post a Comment