Sunday, May 31, 2026

पानी नहीं था

! पानी नहीं था !

दरिया के छलावे में
हक़ीक़त की नाव लिए
आनंद से खेता रहा पतवार
झूमता रहा खुशी से।
नाव सूखी,
धूप से छिटकी हुई
धरा पर टिकी रही।
चारों ओर
दरिया के किस्से थे,
लहरों के जयकारे थे,
समृद्धि के नज़ारे थे।
बस पानी नहीं था।
मगर वह
दिखाए गए सपनों को
हक़ीक़त समझकर
रेत पर बैठा-बैठा
पतवार खेता रहा।

    - देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'

No comments:

Post a Comment

दरवाजे का पाठ

एक चिड़िया घोंसला बदलती है उसे लगता है हवा पुराना पता भूल जाएगी लेकिन कुछ साए डाकियों से भी ज़्यादा पते याद रखते हैं वह ...