Monday, July 14, 2025

चेतना का बोधमार्ग

चेतना का बोधमार्ग

चेतना
न नाम, न आकार,
वह शून्य है
जिसमें सत्य की प्रतिध्वनि सुनाई देती है।

चेतना
न कोई ईश्वर,
न कोई प्रार्थना,
वह जागरण की वह क्षणिका है
जब चित्त स्वंय को देख लेता है।

चेतना
एक दीपक नहीं,
बल्कि वह बुद्धि है
जो दीप को पहचानती है।
न रोशनी को पूजती है,
न अंधकार से डरती है।

चेतना
वर्तमान में उतरने की कला है
जहाँ न स्वर्ग है, न नरक,
बस प्रज्ञा की एक सीधी रेखा।

चेतना का बोध
वह पदचिह्न है
जिसे छोड़कर भी
बुद्ध मुस्कराए
क्योंकि चेतना का बोधमार्ग
वह नहीं जो कहा गया,
वह है जो जिया गया।

-देवेंद्र प्रताप वर्मा ‘विनीत’

No comments:

Post a Comment

दरवाजे का पाठ

एक चिड़िया घोंसला बदलती है उसे लगता है हवा पुराना पता भूल जाएगी लेकिन कुछ साए डाकियों से भी ज़्यादा पते याद रखते हैं वह ...