ये गिनती रही गई।
मैं कैसे हँसी,
उस पर चर्चा हुई।
मैंने जब पूछा "क्यों?"
तो उत्तर नहीं, शक मिला।
मैं देह थी,
तो इज़्ज़त से बाँधी गई।
मैं मन बनी,
तो डर से काट दी गई।
मुझसे कहा गया
चुप रहो, बच जाओगी।
मैंने चुप रहकर भी देखा
पर न तो बची, न जी सकी।
अब मैं बोलती हूँ।
तो कहता है समाज
"ये आग लगा देगी!"
शायद
क्योंकि मैं अब बुझना नहीं चाहती।
मैं जलूँगी
पर अपने अंदर सूर्य लिए।
-देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'
No comments:
Post a Comment