साथ छोड़कर अपने पराये गए
कुछ तुम्हारे गए कुछ हमारे गए।
कैसा तकरार का सुलहनामा हुआ
तुम भी मारे गए हम भी मारे गए।
फूल खुशबू कली बाग कुछ न मिले
कुछ नजर से गए कुछ नजारे गए।
वो सूनी कलाई लिए चल बसी
न साथ चूड़ी गई न चुड़िहारे गए।
कहा बैठ लो अबकी बारी तुम्हारी
न कुछ इशारा हुआ न पुकारे गए।
रब की चाहत में तूने ठुकरा दिया
रब के भेजे ही थे जो सहारे गए।
सब परीक्षाएं ढोंग साबित हुई
जो चुने सब निकम्मे नकारे गए।
मेहनत से जब न मिली नौकरी
तो घर बेचकर बाबू बेचारे गए।
-देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'
No comments:
Post a Comment