अभी खड़ा है पर्वत बनकर
कभी तो घुटने टेक मिलेगा
है अमीर पर तेरी खातिर
सारी दौलत फेंक मिलेगा।
लड़ने वाले बहुत मिलेंगे
सुलह करे कोई एक मिलेगा
पत्थर मारो दिल को तोड़ो
नेक रहा है नेक मिलेगा।
परख सकोगे अपने मन को
बुद्धि और विवेक मिलेगा
चर्चाओं में है अनेक जो
मूल भाव में एक मिलेगा।
राम नाम को जपने वाला
हर घर में प्रत्येक मिलेगा।
राम नाम को जीने वाला
ऐसा कोई एक मिलेगा।
-देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'
No comments:
Post a Comment