Sunday, May 18, 2025

प्रेम

नदियों की बहती धारा में 
सावन का इक गीत छुपा है
हरियाली के दृश्य समेटे 
वसुधा का मनमीत छुपा है।

नैनों से मोती छलकाता
करके कोई प्रीत छुपा है
हृदयों में आनंद जगाता
जीवन का संगीत छुपा है

प्रेम से बढ़कर कुछ भी नही है
जग को ये समझाय रहा है
बरसाने में राधिका के संग
मोहन रास रचाय रहा है।

कृष्ण की भक्ति में डूबा 
नित राधे राधे गाय रहा है।
सबकुछ खोकर खाली होकर
सबकुछ आखिर पाय रहा है।

No comments:

Post a Comment

दरवाजे का पाठ

एक चिड़िया घोंसला बदलती है उसे लगता है हवा पुराना पता भूल जाएगी लेकिन कुछ साए डाकियों से भी ज़्यादा पते याद रखते हैं वह ...