सब तरफ होठों पे यही बात क्यों है
सुबह हो गई है तो अब रात क्यों है।
जो अमन के फरिश्ते हैं दोनों तरफ
तो फिर से यद्ध के हालात क्यों है।
है जगह एक की एक ही रह सकेगा
बाहर दिल के इतनी बारात क्यों है।
वादा किया था गरीबों के हक में
अमीरों की झोली में खैरात क्यों है।
अंधेरों ने लूटी है अस्मत पहर की
दिए से आखिर सवालात क्यों है।
लिखा है जहर या मुक्कदर में अमृत
ख्याल में गुजरती सारी रात क्यों है।
विनीत बख्श दो है ये जिंदगी तुम्हारी
स्वयं के लिए इतने आघात क्यों है।
-देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'
No comments:
Post a Comment