मसलन जाल तुम्हारा है
पर धागे वो ही बुनता है
जो चाहोगे वही मिलेगा
ऊपरवाला सब सुनता है।
जिस ठौर पे पहुंचे हो तुम
तुमने ही उसकी राह बनाई
चयन तुम्हारा ही था जो
तुमने है यह मंजिल पाई।
हर पल साथ तुम्हारे होता
चाहे तुम अनभिज्ञ रहो
फूल तुम्हारी चाहत है तो
कांटो से भी भिज्ञ रहो।
क्षण भर तुमसे विरत नही है
तुम ही भूले बिसरे हो
इच्छाओं के भंवर में डूबे
दुःख सागर में उतरे हो।
मसलन ख्वाब तुम्हारे हैं
पर पूर्ण वही सब करता है
सही गलत का भेद नही कुछ
कर्म नियत रंग भरता है।
पर धागे वो ही बुनता है
जो चाहोगे वही मिलेगा
ऊपरवाला सब सुनता है।
जिस ठौर पे पहुंचे हो तुम
तुमने ही उसकी राह बनाई
चयन तुम्हारा ही था जो
तुमने है यह मंजिल पाई।
हर पल साथ तुम्हारे होता
चाहे तुम अनभिज्ञ रहो
फूल तुम्हारी चाहत है तो
कांटो से भी भिज्ञ रहो।
क्षण भर तुमसे विरत नही है
तुम ही भूले बिसरे हो
इच्छाओं के भंवर में डूबे
दुःख सागर में उतरे हो।
मसलन ख्वाब तुम्हारे हैं
पर पूर्ण वही सब करता है
सही गलत का भेद नही कुछ
कर्म नियत रंग भरता है।
-देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'
No comments:
Post a Comment