Friday, September 6, 2024

गीत लिखूँ कि नगमें गाउँ

गीत लिखूँ कि नगमें गाउँ 
तेरी यादों में खो जाऊँ,
तू झिलमिल सी जगमग जगमग 
तेरी लौ में पिघला जाऊँ।


जीत तुम्ही से हार तुम्ही से
गीतों में श्रृंगार तुम्ही से
तुम से विमुख होकर जीवन में
कैसे खुद से नजर मिलाऊं।


एक दुनिया है और हम दोनों
बीच में कितने बेड़ी बंधन
सबसे पार निकलकर कैसे
तेरी बांहों में सो पाऊं।


तू अधिकार अगर दे प्रियतम
फिर क्या बेड़ी फिर क्या बंधन
हाथ पकड़कर साथ तेरे में               
सारी दुनियां से लड़ जाऊं।

 -देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'

No comments:

Post a Comment

दरवाजे का पाठ

एक चिड़िया घोंसला बदलती है उसे लगता है हवा पुराना पता भूल जाएगी लेकिन कुछ साए डाकियों से भी ज़्यादा पते याद रखते हैं वह ...