जाने कितने गीत लिखे
नगमें गाये जाने कितने
लेकिन तुम ना वापस आए
ना पूरे हो पाये सपनें।
कैसी है यह रात सुहानी
दिल में आस जगाती है
तारों की बारात ये प्यारी
प्रतिपल तुम्हें बुलाती है।
आओ कुछ पल बातें कर लूं
तेरे सीने पर सर रख लूँ।
हो सकता है मेल हमारा
अभी तलक दिल नही है हारा।
जो तुम साथ ना आओगे
फिर से बड़ी रुसवाई होगी
मेरा साथ निभाने को
सिर्फ मेरी तन्हाई होगी।
नगमें गाये जाने कितने
लेकिन तुम ना वापस आए
ना पूरे हो पाये सपनें।
कैसी है यह रात सुहानी
दिल में आस जगाती है
तारों की बारात ये प्यारी
प्रतिपल तुम्हें बुलाती है।
आओ कुछ पल बातें कर लूं
तेरे सीने पर सर रख लूँ।
हो सकता है मेल हमारा
अभी तलक दिल नही है हारा।
जो तुम साथ ना आओगे
फिर से बड़ी रुसवाई होगी
मेरा साथ निभाने को
सिर्फ मेरी तन्हाई होगी।
-देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'
No comments:
Post a Comment