Friday, September 6, 2024

अलविदा के पल

मंजिलें एक हैं 
रास्ते बदल जाएंगे 
दिल में रहेंगे लेकिन 
कुछ दूर नजर आएंगे
हँसते हुए चेहरों की 
रौनक याद रखना 
विछड़ेंगे तो लेकिन 
ख्वाबों में आएंगे । 
हाथों में हाथ न हो, 
दिल में जज़्बात होंगे 
ख्वाबों के मंजर 
यादों से आबाद होंगे। 

-देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'

No comments:

Post a Comment

दरवाजे का पाठ

एक चिड़िया घोंसला बदलती है उसे लगता है हवा पुराना पता भूल जाएगी लेकिन कुछ साए डाकियों से भी ज़्यादा पते याद रखते हैं वह ...