नई डगर नया सफर निकल पड़े हैं हम
कदम थके थके से हैं पर चल पड़े हैं हम।
हैरान है ये जिंदगी कि क्या पड़ाव है
जिद है अकेले चलने की तो चल पड़े है हम।
कदम थके थके से हैं पर चल पड़े हैं हम।
हैरान है ये जिंदगी कि क्या पड़ाव है
जिद है अकेले चलने की तो चल पड़े है हम।
क्या खबर रहेगा या कि टूट जाएगा
शीशा-ए-दिल तुम्हारी गली में ही आएगा।
पत्थर सहेज कर तुम सिरहाने सजा लो
ये दिल तुम्हारे दिल से ना छूट पायेगा।
तुम बिन ये जिंदगी जिंदगी ना रहेगी
पाकर तुम्हें कोई तिश्नगी ना रहेगी।
हां खुदा के दर को पाना है मुझे भी
तेरे बगैर पर ये बंदगी ना रहेगी।
-देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'
No comments:
Post a Comment