Friday, September 6, 2024

राह कौन दिखायेगा

कौन कहाँ तक जाएगा
ये तो वक़्त बताएगा

वो गरीब का बेटा है
भूखा भी सो जाएगा।

देख भाल कर चलने वाला
मंजिल को पा जाएगा।

जो गिरने का आदी है
उसे कौन खड़ा कर पायेगा।

ज़ख्म दिए जाता हर कोई
मरहम कौन लगाएगा।

इतनी भोली सूरत है
जो देखेगा खो जाएगा।

विनीत अगर सब भटक गए
तो राह कौन दिखायेगा।


-देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'

No comments:

Post a Comment

दरवाजे का पाठ

एक चिड़िया घोंसला बदलती है उसे लगता है हवा पुराना पता भूल जाएगी लेकिन कुछ साए डाकियों से भी ज़्यादा पते याद रखते हैं वह ...