फूल मिले गर राहों में तो
चलने में होशियारी रखना।
हंसने की चाहत है तो
रोने की तैयारी रखना
कदम कदम पर दांव मिलेंगे
पहले अपनी बारी रखना।
संघर्षों से मत घबराना
संघर्षों से यारी रखना।
जीत मिले या हार मिले
युद्ध निरंतर जारी रखना
टूट टूटकर बिखर जाओ पर
लहजे में खुद्दारी रखना।
चलने में होशियारी रखना।
हंसने की चाहत है तो
रोने की तैयारी रखना
कदम कदम पर दांव मिलेंगे
पहले अपनी बारी रखना।
संघर्षों से मत घबराना
संघर्षों से यारी रखना।
जीत मिले या हार मिले
युद्ध निरंतर जारी रखना
टूट टूटकर बिखर जाओ पर
लहजे में खुद्दारी रखना।
-देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'
No comments:
Post a Comment