विश्वास के साथी बनकर
उम्मीदों के साथ चलो
साहस के घोड़े पर बैठे
तेज हवा के संग उड़ो।
मौसम जो प्रतिकूल मिले
तो भी ना घबराना तुम
लक्ष्य बसाकर आंखों में
आगे बढ़ते जाना तुम।
पा जाओगे चाहत जिसकी
पर पाकर ना रुकना तुम
नई डगर और नया सफर चुन
फिर से आगे बढ़ना तुम।
नित्य निरंतर प्रगति मिलेगी
नया सवेरा आएगा
सुखमय होगा चित्त तुम्हारा
गीत सुरभिमय गायेगा।
उम्मीदों के साथ चलो
साहस के घोड़े पर बैठे
तेज हवा के संग उड़ो।
मौसम जो प्रतिकूल मिले
तो भी ना घबराना तुम
लक्ष्य बसाकर आंखों में
आगे बढ़ते जाना तुम।
पा जाओगे चाहत जिसकी
पर पाकर ना रुकना तुम
नई डगर और नया सफर चुन
फिर से आगे बढ़ना तुम।
नित्य निरंतर प्रगति मिलेगी
नया सवेरा आएगा
सुखमय होगा चित्त तुम्हारा
गीत सुरभिमय गायेगा।
-देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'
No comments:
Post a Comment