Friday, September 6, 2024

बिना तुम्हारी अनुमति के

बिना तुम्हारी अनुमति के 
तुमको नही मैं चाहूंगा
तुम संग प्रीत लगाने का
अधिकार तुम्ही से मांगूगा।
हो यौवन की शहजादी
अनुपम है सौंदर्य तुम्हारा
पर तुम्हारी हाँ से पहले
ये दिल तुम पर नही है हारा।
हर पल साथ तुम्हारे होगा
तुम्हे खबर हो या ना हो
मेरी दुआ का असर रहेगा
चाहे खुदा कुछ हो या ना हो।
बिना तुम्हारी अनुमति के
राह नही मैं ताकूँगा
इंतजार तो बेशक होगा
पर तुमसे कुछ ना मांगूगा।

         -देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'

No comments:

Post a Comment

दरवाजे का पाठ

एक चिड़िया घोंसला बदलती है उसे लगता है हवा पुराना पता भूल जाएगी लेकिन कुछ साए डाकियों से भी ज़्यादा पते याद रखते हैं वह ...