Thursday, June 11, 2026

मृत्यु

मृत्यु 
मुक्ति की संभावना का अंत है
यदि मुक्ति 
कल मिलने वाली कोई वस्तु है।

पर यदि मुक्ति 
अभी और यहीं 
अपने स्वरूप को पहचान लेना है,
तो मृत्यु केवल इतना करती है
कि प्रश्न पूछने वाले को ही 
अपने साथ ले जाती है।
और तब शेष रह जाता है 
वही मौन,
जिसे पाने के लिए हम 
जीवन भर शब्दों में भटकते रहे।

     - देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'

No comments:

Post a Comment

दरवाजे का पाठ

एक चिड़िया घोंसला बदलती है उसे लगता है हवा पुराना पता भूल जाएगी लेकिन कुछ साए डाकियों से भी ज़्यादा पते याद रखते हैं वह ...