Thursday, June 11, 2026

स्त्रियां सागर सी

! स्त्रियां सागर सी !

समुद्र नहीं रखता
सारा का सारा जल अपने पास।
बाँट देता है धरती को,
नदियों को, 
झीलों को,
पोखरों, तालाबों और झरनों को,
ताकि जीवित रहे जीवन।
पर मनुष्य 
हां मनुष्य... 
विफल कर रहा है
सागर की इस योजना को।

स्त्रियाँ भी सागर-सी हैं
अपने भीतर नहीं रखतीं
सारा प्रेम, सारा स्नेह,
सारी ऊष्मा और करुणा।
बाँट देती हैं परिवार को,
समाज को, 
आने वाली पीढ़ियों को,
ताकि जीवित रहे मनुष्यता।
पर उनकी यह योजना भी
अक्सर विफल कर देता है मनुष्य,
ठीक वैसे ही
जैसे सागर की।

      - देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'

No comments:

Post a Comment

दरवाजे का पाठ

एक चिड़िया घोंसला बदलती है उसे लगता है हवा पुराना पता भूल जाएगी लेकिन कुछ साए डाकियों से भी ज़्यादा पते याद रखते हैं वह ...