Saturday, June 13, 2026

जीत

! जीत !

तुम
किसी और के अहंकार से
नहीं जीत सकते।
वह टूटेगा
तो उसके भीतर
एक नया किला उग आएगा।

तुम जीतोगे
तो तुम्हारे भीतर
एक नया सिंहासन बन जाएगा।

युद्ध फिर भी
बचा रहेगा।
जीत वहीं है
जहाँ भीतर का राजा
मुकुट उतार दे।
जहाँ मैं
अपनी ही छाया से
बाहर आ जाए।

दूसरे का अहंकार
हार सकता है,
पर तुम्हारा अहंकार
जब हारता है,
तभी
मुक्ति जीतती है।

 - देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'

No comments:

Post a Comment

दरवाजे का पाठ

एक चिड़िया घोंसला बदलती है उसे लगता है हवा पुराना पता भूल जाएगी लेकिन कुछ साए डाकियों से भी ज़्यादा पते याद रखते हैं वह ...