Wednesday, May 13, 2026

गरीबी न दे

खुदाया किसी को गरीबी न दे
मौत दे दे मगर बदनसीबी न दे।
भले छीन ले तू खुशी प्यार की,
मगर ज़हर जैसी गरीबी न दे।
मौत दे दे मगर बदनसीबी न दे।

उठा दे दुनिया से मंजूर है,
मगर मांगना हमसे तो दूर है।
झुका दे जो पलकें ज़माने के आगे,
किसी को भी ऐसी लाचारी न दे।
खुदाया किसी को गरीबी न दे...
मौत दे दे मगर बदनसीबी न दे।

जो अपनों को अपनों से दूर कर दे,
जो इंसान को चकनाचूर कर दे।
जो इज्जत को बेचने पे मजबूर कर दे,
किसी को भी ऐसी मजबूरी न दे।
मौत दे दे मगर बदनसीबी न दे...
खुदाया किसी को गरीबी न दे...

मिले सूखी रोटी, रहे चैन मन में,
कटे उम्र चाहे किसी भी चमन में।
रहे शान कायम हमारे कफ़न में,
हमें ऐसी वैसी फकीरी न दे।
मौत दे दे मगर बदनसीबी न दे।
खुदाया किसी को गरीबी न दे...
मौत दे दे मगर बदनसीबी न दे।

No comments:

Post a Comment

दरवाजे का पाठ

एक चिड़िया घोंसला बदलती है उसे लगता है हवा पुराना पता भूल जाएगी लेकिन कुछ साए डाकियों से भी ज़्यादा पते याद रखते हैं वह ...