Wednesday, May 13, 2026

सच्ची ये कहानी है

मुक्ति और ये मोक्ष न ढूँढो, ये तो मन का भ्रम है,
हँसकर जीवन जीना सीखो, यही धर्म का मर्म है।
बाहर बातें, भीतर डर है, ये तो बस छलावा है,
बिना प्रेम के हर इक योगी, जग में एक दिखावा है।

तजकर माँ की ममता बंदे, स्वर्ग कहाँ तू पाएगा?
बाबा का आशीष न होगा, जीवन भर पछताएगा।
रिश्तों की यह धूप-छाँव ही, जीवन की सच्चाई है,
बिना प्रेम के इस दुनिया में, बस केवल तन्हाई है।

मंदिर-मस्जिद के चक्कर में, जग ने खेल रचाया है,
सच्चे रब के नाम पे केवल, बंदे को भटकाया है।
केवल शीश झुकाने से क्या, कोई सफल यहाँ हुआ?
सच्ची पूजा वो है जिसने, औरों का दुख-दर्द छुआ।

खोज न बाहर, देख तू भीतर, मन ही तीरथ धाम है,
दुखियारे के काम जो आए, वही राम का नाम है।
लिखे प्रेम की पाती जग में, सफल वही  ज़िंदगानी है,
बाकी सब तो मिट्टी बंदे, सच्ची बस ये कहानी है।

No comments:

Post a Comment

दरवाजे का पाठ

एक चिड़िया घोंसला बदलती है उसे लगता है हवा पुराना पता भूल जाएगी लेकिन कुछ साए डाकियों से भी ज़्यादा पते याद रखते हैं वह ...