सुनो !
बैठो मेरे पास
मैं लिखना चाहता हूं
तुम पर एक कविता
उसने कहा
ठीक है,
लिख सकते हो तो लिखो
किंतु पंक्तियों की कतार नहीं
सिर्फ एक शब्द।
मैंने लिखा-सृजन
उसने कहा आगे
मैंने लिखा - प्रेम
उसने कहा आगे
मैंने लिखा - संयम
उसने कहा आगे
मैंने लिखा - धैर्य
उसने कहा आगे
मैंने लिखा-सामर्थ्य
उसने कहा आगे
मैंने लिखा-बेड़ियां
वो चुप रही
मैंने लिखा - पिंजर
वो चुप रही
उसकी पलकों से
बह चली आंसुओं की धार
फिर मैंने कुछ लिखा नहीं
सिर्फ पढ़ा उस कविता को जो
उसके आंसुओं की धार लिख चुकी थी।
- देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'
No comments:
Post a Comment