धरती का सीना चीरकर जन्मता है अंकुर,
और नदियाँ पर्वतों को काटकर बनाती हैं राह।
पर मैंने देखा
धरती का एक-एक कण स्वतः हट जाता है,
कि नन्हे अंकुर को कहीं खरोंच न आए।
पर्वत खुद को काट-छाँटकर समर्पित कर देते हैं,
ताकि प्रेम की नदियाँ निर्बाध बह सकें।
यह संघर्ष नहीं, प्रकृति का शाश्वत प्रेम है,
बस दृष्टि बदलो, सृष्टि का श्रृंगार दिखेगा।
तो प्रेम क्या है
प्रकृति से सीखो
व्यर्थ के संघर्षों में उलझो मत।
No comments:
Post a Comment