रुककर हाथ पकड़कर उसका, उसको आगे लाना साथी
एक जैसे हालात न हों पर, दर्द ए दिल का हाल वही है
बंटने से पहले आखिर तक, उसको ये समझाना साथी।
भूल न जाए अफसानों में, हर पल सच्ची राह दिखाना
कौन सी मंजिल कितनी दूर है, उसको याद दिलाना साथी।
छोड़ गया है तुमको लेकिन, वापस लौट के आएगा वो
शिकवे सारे पार लगाकर, उसको फिर अपनाना साथी।
खाने पीने की सब चीजें, मां ने रखी अलमारी में
खाली पेट मिले जब भी वो, अलमारी दिखलाना साथी।
No comments:
Post a Comment