तूने भी तो वही कहा है जो मेरा दिल कहता है।
प्यार बसा है गुस्से में झगड़े जैसी बात नहीं
भाई है वो मेरा उसका हक़ है मुझसे कहता है।
बूंदों से दरिया है सारा दरियाओं से बादल है
जीवन ऐसे ही चलता है और ऐसे ही बहता है।
जबकि तू कमजोर नहीं है तो क्या मजबूरी है
जो तू उसके नश्तर यूं खामोशी से सहता है
मिट्टी से नाता न तोड़ो रिश्ते की गहराई जानो
राजमहल भी खंडहर हो मिट्टी में ही ढहता है।
No comments:
Post a Comment