Monday, February 23, 2026

इतना जिम्मेदार बनाना

इतना जिम्मेदार बनाना
नौका की पतवार बनाना।

सीमाओं की रक्षा खातिर
देश का पहरेदार बनाना।

तन मन की सब पीड़ा हर ले
कब तक यूं बीमार बनाना।

मानवता के सजदे में हूं
सबका ये संसार बनाना।

खून खराबे से आजिज सब
अब न कोई हथियार बनाना।

सौदेबाजी में माहिर है
फिर न उसे सरकार बनाना।

No comments:

Post a Comment

दरवाजे का पाठ

एक चिड़िया घोंसला बदलती है उसे लगता है हवा पुराना पता भूल जाएगी लेकिन कुछ साए डाकियों से भी ज़्यादा पते याद रखते हैं वह ...