Monday, February 16, 2026

ये दुनिया तो थक करके सोई हुई है

गुनाहों के पन्नों में खोई हुई है
ये दुनिया तो थक कर के सोई हुई है।

​कभी ज़ख़्म दे कर हँसा दी गई है
कभी मुस्कुरा कर ये रोई हुई है।

​ये कैसी नमी है जो चेहरे पे आई
कि उम्मीद ख़ुद को भिगोई हुई है।

​वहीं से क्यों टूटे हैं धागे वफ़ा के
जहाँ पर मुहब्बत पिरोई हुई है।

​दर्द की बेल ही अब उभरेगी कल भी
जो नफ़रत ज़मीं में ये बोई हुई है।

No comments:

Post a Comment

दरवाजे का पाठ

एक चिड़िया घोंसला बदलती है उसे लगता है हवा पुराना पता भूल जाएगी लेकिन कुछ साए डाकियों से भी ज़्यादा पते याद रखते हैं वह ...