देशप्रेम
देश?
वह दीवारों का दायरा नहीं,
जिसे तुम 'घर' कहकर सजा लेते हो।
देश तो उस मिट्टी का मूक आह्वान है,
जहाँ से तुम्हारी हर साँस निकली है।
यह केवल भूगोल की रेखाएँ नहीं,
जिन्हें मानचित्र पर खींचा गया हो।
यह उन नामहीन पुरखों का ऋण है,
जो इस धरती में शांत सो गए।
देशप्रेम—
क्या वह सिर्फ़ जयघोष है?
क्या वह केवल झंडे को फहराना है?
नहीं!
यह तो हृदय की अनिवार्य पीड़ा है,
जब भी तुम अपनी जड़ों से दूर होते हो।
मातृभूमि वह मौन समर्पण है,
जिसे तुम प्रतिदिन जीते हो।
अपने कर्म में, अपने सत्य में,
अपने श्रम और अपने विश्राम में।
चलो !
अपनी भूमि को केवल भोग नहीं,
उसे अपना पुण्य बना लो।
क्योंकि जिस दिन तुम प्रेम करना छोड़ दोगे,
उस दिन तुम अपनी पहचान गँवा दोगे।
यह प्रेम कोई विकल्प नहीं है,
यह नियति है;
तुम्हारे जन्म की पहली और अंतिम शर्त।
जी लो, जी भर के इस कर्ज़ को चुका दो।
-देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'
No comments:
Post a Comment