दूरी
दीवार नहीं, 'दिक्' का वह सत्य है
जहाँ पगडंडियाँ अपना एकांत चुनती हैं।
स्नेह
जिसे हम 'पाना' समझे,
वह स्वयं का ही 'क्षरण' था।
यह विरह नहीं,
अस्तित्व का स्व-केंद्र में प्रत्यावर्तन है;
साँझ का अपने ही आलोक को
समेटकर, स्वयं को पा लेना।
जुदाई
टूटने की नहीं,
बिखरते अंशों के 'पुन: संधान' की गरिमा है।
No comments:
Post a Comment