Wednesday, November 5, 2025

बाहें फैलाये खड़ा था सदा।

बाहें फैलाए था खड़ा 
वो सामने तेरे सदा
तू है कि तस्वीर से 
उम्र भर लिपटा रहा।

जिस्म के लिहाफ से 
हां इतर कुछ और था
जो नाम के बुलबुले में 
कैद हो सिमटा रहा।

बेटियां तो आसमानों 
की सीमाएं देख लें
मां के वास्ते बस 
चूल्हा और चिमटा रहा।

धर्म के नशे में हो 
तुमको कोई खबर नहीं
वो तुम्हारा खैर-ख्वाह 
तुम्हे ही निपटा रहा

'विनीत' राम कथा सुन 
सोच में डूबा रहा
राक्षसी कि देवी,
जिसका नाम त्रिजटा रहा।

      -देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'

No comments:

Post a Comment

दरवाजे का पाठ

एक चिड़िया घोंसला बदलती है उसे लगता है हवा पुराना पता भूल जाएगी लेकिन कुछ साए डाकियों से भी ज़्यादा पते याद रखते हैं वह ...