दीवारों पर टंगे पंचांग में
देवता मुस्कराते हैं,
जिनके चरणों में
रसीदों की ढेर,
देवता मुस्कराते हैं,
जिनके चरणों में
रसीदों की ढेर,
फूलों की कृत्रिम मालाएँ,
और भक्ति के नाम पर चढ़ावा रखा गया है।
एक आदमी
हर सोमवार को
माथे पर भस्म लगाकर
अपने झूठ छिपा आता है।
वह सोचता है
कृपा से टल जाएगा कर्ज़,
दूध की धार से धुल जाएगी नियत।
उसे कौन समझाए,
कि शिव ने हलाहल पिया था
गुलाबजल नहीं।
कि कर्म की आँच में तपे बिना
ना रुद्राक्ष असर करता है,
ना त्रिपुण्ड, ना ही स्वर्ण सिंहासन।
जिसने लंका फूँकी थी,
वह आरती नहीं,
संघर्ष की चिनगारी थी।
और तू,
भीड़ में खड़ा एक और ‘श्रद्धालु’,
क्या जानता है
कि मंदिर की घंटियों से अधिक
गूंजता है वह सन्नाटा
जहाँ कोई भूखा व्यक्ति
अपने हिस्से की रोटी
किसी और को दे देता है।
कर्म कोई पूजा नहीं,
एक सतत अनुष्ठान है
जहाँ श्रद्धा की जगह
कर्तव्य खड़ा होता है।
और भक्ति के नाम पर चढ़ावा रखा गया है।
एक आदमी
हर सोमवार को
माथे पर भस्म लगाकर
अपने झूठ छिपा आता है।
वह सोचता है
कृपा से टल जाएगा कर्ज़,
दूध की धार से धुल जाएगी नियत।
उसे कौन समझाए,
कि शिव ने हलाहल पिया था
गुलाबजल नहीं।
कि कर्म की आँच में तपे बिना
ना रुद्राक्ष असर करता है,
ना त्रिपुण्ड, ना ही स्वर्ण सिंहासन।
जिसने लंका फूँकी थी,
वह आरती नहीं,
संघर्ष की चिनगारी थी।
और तू,
भीड़ में खड़ा एक और ‘श्रद्धालु’,
क्या जानता है
कि मंदिर की घंटियों से अधिक
गूंजता है वह सन्नाटा
जहाँ कोई भूखा व्यक्ति
अपने हिस्से की रोटी
किसी और को दे देता है।
कर्म कोई पूजा नहीं,
एक सतत अनुष्ठान है
जहाँ श्रद्धा की जगह
कर्तव्य खड़ा होता है।
-देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'

No comments:
Post a Comment