मिलने जुलने की कोशिश सदा कीजिये
जाने कब इस जहां से जाना पड़े।
रूठ जाए अगर तो मना लीजिये
चाहे सौ बार क्यों न मनाना पड़े।
पूरी शिद्दत से दिल में बसा कर रखो
फिर कहीं और घर न बनाना पड़े।
बांध लो ऐसे बंधन में हमको पिया
साथ हर एक जनम में निभाना पड़े।
काम ऐसे करो कद झुके न कभी
जो खुद से ही नजरें मिलाना पड़े।
भूख से मर गया है शहर में कोई
ख़बर ऐसी न सुनना सुनाना पड़े।
ख़ुदा इतनी मेहरबानी हम पे करो
दिल कभी न किसी का दुखाना पड़े।
-देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'
No comments:
Post a Comment