घर की हिफाज़त को बग़ावत नही कहते
ये संघर्ष न्याय का है अदावत नही कहते।
आप वही कीजिये जो न्याय के पक्ष में है
हम सही कदम को हिमाक़त नही कहते।
आकाश में छाए हैं धरती के नूर-ए-चश्म
ये पुरुषार्थ है, देवों की सजावट नही कहते।
संघर्षरत हैं आने वाली पीढ़ियों की फिक्र में
फ़र्ज-ए-अज़ीम को दिखावट नही कहते।
जब क्रांति का बिगुल बजा वक़्त की पुकार थी
इतिहास है व्यर्थ की लिखावट नही कहते।
एक दूसरे का हाथ थाम कर आगे बढ़ो
काफ़िले राह-ए-सख्त को मुसीबत नही कहते।
संगठित रहे तो जीत जाएंगे निश्चित ही
सब एकता की झूठी कहावत नही कहते।
'विनीत' जहां सुनी न जाये दोनों पक्षों की बात
ऐसी बैठकों को हम अदालत नही कहते।
-देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'
No comments:
Post a Comment