कभी न चोट खानी पड़े
सम्मान को
आजमाने दीजिए न
स्वाभिमान को।
जो चाहते है सलामत रहे
उड़ने का हुनर
बचा लीजिये अपने
सर के आसमान को।
गर घर की जिम्मेदारी
ठान ली हर ईंट ने
फिर आने दीजिए
किसी भी तूफान को।
अमीरी गरीबी के दरमियाँ
फासला बढ़ जाये
गढ़ने न दीजिये ऐसे
किसी प्रतिमान को।
बाहरी उजालों का संग
कल मिले न मिले
'विनीत' अंतस में प्रदीप्त
करिए दीप्तिमान को।
-देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'
No comments:
Post a Comment