सच कह सके शहर में कोई भी बस्ती नही है
डूबने वाले हजारों फिर भी इक कश्ती नही है।
मौत आकर लौट जाएगी तुम्हारे सामने से
तानकर सीना कहा जो जिंदगी सस्ती नही है।
बिक गए लोग क्यों जिनको कमी कोई न थी
उसके पास कुछ न उसे खरीदने की हस्ती नही है।
नाम के बिस्मिल,भगत,आज़ाद कितने है मग़र
सरफरोशी की तमन्ना और वतनपरस्ती नही है।
ये मुस्कुराहट सरे राह कहीं अस्मिता न छीन ले
अब गलियों से गुजरती लड़कियां हंसती नही हैं।
हैरां है कि सच बोलने की हिम्मत कहाँ से ला रहा
क्या उसपे सियासत की जोर जबरदस्ती नही है।
हम आंखों में डूब जाने को तैयार कब से बैठे हैं
क्यों ! तेरी आँखों में अब पहली सी मस्ती नही है।
-देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'
No comments:
Post a Comment