Friday, June 27, 2025

जो बोला मरा है

मामला जब बड़ा है, तो तू क्यों खड़ा है?
हट भी जा, ग़रीबों पे क्यों यूँ अड़ा है?

तेरी आँखों में डर है कि कोई चेहरा पड़ा है?
जो हक़ की कहे बात, वो तेरे निशाने चढ़ा है।

हर गली, हर नुक्कड़ पे ये रिवाज चला है —
जो चुप है वो ज़िंदा है, जो बोला, मरा है।

आसमाँ पे जो बैठे, उन्हें क्या है ख़बर,
ज़मीं की हर छाया भी काँटों से भरा है।

इतिहास पूछे तुझसे ये बार-बार,
"क्यों तू सदा ताक़त के ही साथ खड़ा है?"

'विनीत' आज भी सच के तराज़ू में है,
तू सौ भी सही, पर वो अकेला खड़ा है।

       *-देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'*

No comments:

Post a Comment

दरवाजे का पाठ

एक चिड़िया घोंसला बदलती है उसे लगता है हवा पुराना पता भूल जाएगी लेकिन कुछ साए डाकियों से भी ज़्यादा पते याद रखते हैं वह ...