Sunday, May 18, 2025

आंखे दिखाओ मत

हमेशा आंखे दिखाओ मत
ठीक लिखा है मिटाओ मत

और भी है भूखें तुम्हारे सिवा
पेट भरा हो तो खाओ मत

कुछ नही जो दुआ ही सही
खाली हाथ घर आओ मत

रूठा नही है झूठा है वो
हर बार उसको मनाओ मत

झगड़े बड़ें हों जितने चाहे
हथियार घर में लाओ मत

नफरत से प्यार मिलेगा नही
आग से आग बुझाओ मत

आये हो अपनी कहो बेझिजक
महफ़िल में नजरें चुराओ मत

जो भी होगा अच्छा ही होगा
'विनीत' इतना घबराओ मत।

                    -देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'

No comments:

Post a Comment

दरवाजे का पाठ

एक चिड़िया घोंसला बदलती है उसे लगता है हवा पुराना पता भूल जाएगी लेकिन कुछ साए डाकियों से भी ज़्यादा पते याद रखते हैं वह ...