कुछ लोगों की अलमारियों में सजकर
धूल खाती रहती हैं,
और कुछ आँखें
उन्हें छूने तक को तरस जाती हैं।
वे बच्चे,
जो अक्षरों से दोस्ती करना चाहते हैं,
जिनकी उँगलियाँ पन्ने पलटने को मचलती हैं,
उनके हाथों में अक्सर
रोटी की मजबूरी थमा दी जाती है।
वे भागते नहीं किताबों से,
बल्कि भागते हैं उनकी ओर
पर हर बार
गरीबी उनसे एक कदम आगे निकल जाती है।
और विडंबना देखिए
दुनिया की अनगिनत किताबें
उन्हीं के बारे में लिखी गई हैं,
जिन्हें पढ़ने का हक़ तो था,
पर किताबें कभी नसीब नहीं हुईं।
- देवेंद्र प्रताप वर्मा ' विनीत '
No comments:
Post a Comment