व्यर्थ हुए हैं चारों धाम
काम न आए कोई राम।
काम न आए कोई राम।
जब वहशत ने घेरा उसको
औंधे मुँह वह गिरी धड़ाम।
पहले लूटा-पीटा उसको
फिर कर डाला काम तमाम।
तुम न आए लेकिन उसके
होंठों पर था तेरा नाम।
ज़िंदा अब भी क़ातिल उसके
राख हुई वह एक गुमनाम।
कैसे समझाऊँ खुद को मैं
कैसे तुमको करूँ प्रणाम।
अब वह धाम तुम्हारे है तो
संभव हो, दे दो आराम।
No comments:
Post a Comment