खूब लिखो गीत अब, नग़मे सुनाओ प्यार के,
शोर नफ़रत का इधर बेखौफ़ होता जा रहा है।
कुर्सियों के लोभ में बदली हैं सब परिभाषाएं,
आदमी मजहब की कालिख में ही खोता जा रहा है।
भीड़ ने घोषित किया 'काफिर' उसे और मार दिया,
चीखता बच्चा अकेले मां को रोता जा रहा है।
तख़्त-ओ- ताज और पुरोहित झूठ की गोदी में बैठे
न्याय अपनी कब्र में बेसुध ही सोता जा रहा है।
निराश न हो ऐ हवा, तेरा कोई कुसूर नही,
ये मंजर देख कर मेरा दम ही घुटता जा रहा है।
-देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'
No comments:
Post a Comment