Sunday, November 30, 2025

नाराज़ हो जाएंगे

रात को दिन कहोगे लोग नाचेंगे गाएंगे,
रात को रात कहोगे तो नाराज़ हो जाएंगे।

​अजब हाल हो गया है अब कर्णधारों का,
सच भूलकर झूठ की आवाज़ हो जाएंगे।

​यहाँ एक मुट्ठी धूल भी हासिल नहीं  जिनको
वे लोग क्यों हमारे लिए नाज़ हो जाएंगे।

​अब आदमी कहाँ, हैं सब बस लालच के पुर्जे़,
बहुत जल्द ही ये सब बेसाज़ हो जाएंगे।

​मेरे ज़मीर की ख़ामोशी अगर टूटी कभी तो,
आप सब के सब बे-लिहाज़ हो जाएंगे।

​सुना है क़त्ल यहाँ किसी इंसान का हुआ है,
कहो कि कातिलों के फैसले आज हो जाएंगे।

​हमें पता है कि ये भीड़ फिर वहीं ठहरेगी,
परिंदे इंक़लाब के बेपरवाज़ हो जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

दरवाजे का पाठ

एक चिड़िया घोंसला बदलती है उसे लगता है हवा पुराना पता भूल जाएगी लेकिन कुछ साए डाकियों से भी ज़्यादा पते याद रखते हैं वह ...