कमसिनों के लिए ये बने कैसे हालात
क़ीमतों में बिके क्यों इंसानी जज़्बात।
मर्द की फितरत में कैसी छुपी सौग़ात
बेची जाती रूहें भी चुपचाप दिन-रात।
वफ़ा के नाम पर हैं छल के सवालात
रिश्तों में दिखाई दें बस झूठी मुलाक़ात।
चीख़ें दबती रहीं सत्ता की करामात
दर्द का गवाह नहीं क्यों कोई कागजात।
फूलों को मिल रहा अब शूलों-सा जज़्बात,
इंसान झेलता रहे कब तक ये बरसात।
साहिल नहीं ये है लहरों की खुराफ़ात
दिल में जो पलते रहे इतने झंझावात।
-देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'
No comments:
Post a Comment