Tuesday, August 19, 2025

हे पुष्प

हे पुष्प !
तुम फिर खिले मिले मुझे
मेरे आँगन की क्यारी में
हँसते खिलखिलाते
अपनी गंध से हवाओं में
सुवास भरते।
तुम्हारी संवेदनाओं से अनभिज्ञ
मैं नही रोक सका ख़ुद को
तुम्हें तोड़ लिया।
चल पड़ा ले साथ
तुम्हें अपनी यात्रा में
कुछ पल तृप्त होता रहा 
और फिर फेंक दिया पथ में
किसी निष्प्रयोज्य वस्तु की भांति।
वक़्त आगे बढ़ा
और ये सिलसिला चलता रहा
तुमने खिलना मुस्कुराना नहीं छोड़ा
न ही मैंने तुम्हें तोड़ना।

No comments:

Post a Comment

दरवाजे का पाठ

एक चिड़िया घोंसला बदलती है उसे लगता है हवा पुराना पता भूल जाएगी लेकिन कुछ साए डाकियों से भी ज़्यादा पते याद रखते हैं वह ...