Tuesday, June 24, 2025

आत्ममुग्ध लेखक

जब भी पढ़ने बैठता हूँ
अपनी कोई मनपसंद किताब
पढ़ नहीं पाता हूँ पूरा
बलवती होती 
लेखक बनने की आकांक्षा
रोक देती है मुझे।

खो जाता हूँ स्वप्नों में कहीं
गढ़ने लगता हूँ चमकते दृश्य
जो तृप्त करते हैं मेरी आंखों को।
पर जैसी ही टूटता है स्वप्न
घिरा पाता हूँ उसी अंधकार में
जिससे निकलने के लिए 
शुरू किया था पढ़ना अपनी
मनपसंद किताब।

ओ ! मेरी छद्म आकांक्षाओं
लुप्त हो जाओ मुझमें कहीं
मैं विद्यार्थी हूँ, 
विद्यार्थी ही रहना चाहता हूँ
मत बनाओ 
मुझे कोई आत्म मुग्ध लेखक
बने रहने दो मुझे विद्यार्थी।

            -देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'

No comments:

Post a Comment

दरवाजे का पाठ

एक चिड़िया घोंसला बदलती है उसे लगता है हवा पुराना पता भूल जाएगी लेकिन कुछ साए डाकियों से भी ज़्यादा पते याद रखते हैं वह ...