सत्ता की ताकत से हिम्मतवाला बना बैठा है।
बे-हुनर है जो हुनर का रखवाला बना बैठा है।
किस कीमत पर पायी है जुगनुओं ने रोशनी
कुछ जानता नही जग का उजाला बना बैठा है।
सौदेबाजियों की होड़ में घर बेचना ही है
इसी फ़िराक़ में कब से घरवाला बना बैठा है।
अधिकारों के बदले हमें कुछ भी न चाहिए
इससे अधिक क्या देगा दिलवाला बना बैठा है।
सम्हल जाओ अब भी वक़्त है हे ! देवताओं
दानव तुम्हारे बीच में सुरबाला बना बैठा है।
-देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'
No comments:
Post a Comment