महफ़िल में जिक्र है कि कमाल करते हैं
फिर कभी मिले नहीं जब कमाल ढूंढे गए।
वो पीठ पीछे की चर्चा में बहुत मुखर थे
हकलाने लगे जब सामने सवाल पूछे गए।
जहां दावतों के जश्न में डूबी हुई गली थी
कल वहीं से गुजरते कुछ बेहाल भूखे गए।
ख़ूब पेड़ लगाए हैं फिर अख़बार में फ़ोटो है
सींचे न एक शज़र पिछले साल सूखे गए।
एक झूठ की सभा में सच बोलने गए जो
वे सब लिए अपने अपने कपाल फूटे गए।
तेरी हंसी पर मैं किताब लिखना चाहता था
मेरे ज़ेहन से मग़र तेरे सब ख़याल रूठे गए।
-देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'
No comments:
Post a Comment