Thursday, May 22, 2025

कहाँ हैं

धूप से बचाने के दस्तख़त कहाँ हैं
यहां सिर्फ दीवारें हैं छत कहाँ है।

आंखें पथरा गई हैं राहत की आस में
सरकार को गए हजार खत कहाँ हैं।

बेशर्त मान ली जाती तेरी सारी बात
तू चलता किसी कायदे के तहत कहाँ है

जड़ से खत्म कीजिये न बख़्शिये कभी
दग़ाबाज़ी की यूं ही जाती लत कहाँ है।

माँ बाप बंटवारा आखिर रोक ले कैसे
घर परिवार में सभी एक मत कहाँ हैं।

             -देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'

No comments:

Post a Comment

दरवाजे का पाठ

एक चिड़िया घोंसला बदलती है उसे लगता है हवा पुराना पता भूल जाएगी लेकिन कुछ साए डाकियों से भी ज़्यादा पते याद रखते हैं वह ...