Tuesday, September 6, 2016

चले जाइएगा

मुस्कुराने का मौका दिए जाइएगा
जरा बैठिये फिर चले जाइएगा।

कहाँ चोट खानी पड़े जिंदगी में
दुआओं का मरहम लिए जाइएगा।

हादसों की कहानी सड़क कह रही
अपनी रफ़्तार कम किये जाइएगा।

जलती हैं सूखे दरख़्तों की शाखें
रहम का पानी पिए जाइएगा ।

बाकी रहे ना बहस का सबब
फैसला अपना दिए जाइएगा।

न जाने मयस्सर हो मुलाकात कब
वक़्ते-रुख्सत लगाकर गले जाइएगा।

                  -देवेन्द्र प्रताप वर्मा”विनीत”

No comments:

Post a Comment

दरवाजे का पाठ

एक चिड़िया घोंसला बदलती है उसे लगता है हवा पुराना पता भूल जाएगी लेकिन कुछ साए डाकियों से भी ज़्यादा पते याद रखते हैं वह ...